जालौर में सेंट एंस स्कूल में गणेश विसर्जन, नन्हे मुन्नों ने बप्पा को दी विदाई

2 Min Read

जालौर, 22 सितंबर 2023: जालौर शहर के सेंट एंस माध्यमिक विद्यालय में गणेश चतुर्थी के दस दिनों बाद विधि विधान पूर्वक गणेश विसर्जन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्नों ने बप्पा को बड़े हर्षोल्लास से विदा किया।

कार्यक्रम संयोजन प्रीति अथरवाल ने बताया कि विद्यालय के प्रांगण में मिट्टी से बने गणेश प्रतिमा को विधि विधान से स्थापित किया गया था। पर्यावरण संरक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए बिना रासायनिक रंगों का प्रयोग कर बनाई गई इस प्रतिमा को विद्यालय परिसर में ही कुंड में विसर्जित करने का निर्णय लिया गया था।

इस पावन पर्व के अवसर पर विद्यालय की कई छात्रों ने गणेश स्थापन के महत्व उससे जुड़ी कई पौराणिक कथाओं पर अपने विचार अभिव्यक्त किये। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान किशोर सिंह जी राजपुरोहित ने हमें भगवान श्री गणेश के उसके जीवन से जुड़ी प्रेरणात्मक कहानियों से अवगत कराया तथा पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य करते हुए विसर्जन के पश्चात भगवान गणेश की मूर्ति से प्राप्त मिट्टी में बीजारोपण कर बच्चो को भगवान का अंश संरक्षित करने का संकल्प दिलाया।

विसर्जन से पूर्व विसर्जन की पूर्व संध्या पर संगीत कार्यक्रम रख भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया तथा भगवान गणेश से विश्व कल्याण एवम सभी के जीवन को खुशियों व सफलताओं से भरने की मंगल कामना की गई।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ गणों में पिंकी राजपुरोहित, भगवती सुंदेशा, मीनाक्षी चौधरी, कविता भटनागर, किरण बाजक, कविता मेहता, प्रीति, चेतन सर, ध्रुव सर, भावेश खत्री, हरीश खत्री, कोमल शर्मा, रेखा राजपुरोहित की सराहनीय भूमिका रही।

किशोर सिंह जी राजपुरोहित
Share This Article
By Marwadi Views Digital News & Media Group
Follow:
राजस्थान का एक मात्र लोकल मारवाङी चैनल जिस पर हर खबर सकारात्मक एवं जनहित समस्याओ के साथ साथ शहरी मुद्दै की हर छोटी बङी खबर से आम जनता को रूबरू करना हमारा मुख्य उद्धैश्य है एवं स्थानीय भाषा को बङे स्तर तक पहुचाना सहित राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाना
Exit mobile version