राजू सिंह राजपुरा लगातार दूसरी बार बने जिला रावणा राजपूत महासभा के अध्यक्ष

2 Min Read
  • जालोर, राजू सिंह राजपुरा को जिला रावणा राजपूत महासभा का अध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। जालोर स्थित रावणा राजपूत छात्रावास और सभा भवन में महासभा और युवा महासभा की संयुक्त जिला स्तरीय आम बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजू सिंह राजपुरा ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश करते हुए श्री श्री 1008 संतोष भारती जी महाराज की उपस्थिति में संरक्षक मंडल को अपना त्याग पत्र सौंपा।
  • बैठक में महासभा के संरक्षक मंडल ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, और समाज बंधुओं से सुझाव प्राप्त कर राजू सिंह राजपुरा को एक बार फिर से सर्वसम्मति से तीन वर्ष के लिए जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर राजू सिंह राजपुरा ने समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज और संगठन हित में नए कार्यों की दिशा में आगे बढ़ने और जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा करने का आश्वासन दिया।
  • बैठक में जिला युवा महासभा अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया, सिरोही जिला अध्यक्ष करण सिंह वीरवाड़ा, बंसी सिंह चौहान (आहोर), नारायण सिंह (सायला), दलपत सिंह आर्य, जबर सिंह झाब, मोह्हबत सिंह (भीनमाल), जसराज सिंह मेडा, राजू सिंह बड़गाव, महेंद्र सिंह नारनावास, मदन सिंह डूंगरी, सुशीलपाल सिंह गेहलोत, महावीर सिंह बारड, उदय सिंह बिजरोल, छैल सिंह डूंगरवा, बलवंत सिंह सायला, बाबू सिंह परिहार (जालोर) सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के युवा और वरिष्ठ नेता सभी एकजुट होकर समाज और संगठन के विकास हेतु मिलकर काम करने के संकल्प के साथ मौजूद थे।

Share This Article
By Marwadi Views Digital News & Media Group
Follow:
राजस्थान का एक मात्र लोकल मारवाङी चैनल जिस पर हर खबर सकारात्मक एवं जनहित समस्याओ के साथ साथ शहरी मुद्दै की हर छोटी बङी खबर से आम जनता को रूबरू करना हमारा मुख्य उद्धैश्य है एवं स्थानीय भाषा को बङे स्तर तक पहुचाना सहित राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाना
Exit mobile version