मारवाड़ी व्यूज़ डिजिटल एप का शुभारंभ ओम दहिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात

3 Min Read
  • मारवाड़ी व्यूज़ चैनल डिजिटल एप का शुभारंभ- एक नई शुरुआत जोधपुर (राजस्थान ) मारवाड़ी व्यूज़ डिजिटल चैनल के गूगल प्ले स्टोर ऐप का भव्य शुभारंभ हाल ही में जोधपुर में हुआ, जहाँ राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस एप का उद्घाटन किया
  • इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जालोर विधायक श्री जोगेश्वर गर्ग और आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन में श्री नाथू सोलंकी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एप का विवरण और लाभ

मारवाड़ी व्यूज़ का यह नया डिजिटल एप खासकर एण्ड्रोइड मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है, और जल्द ही इसे आईफोन पर भी इंस्टॉल किया जा सकेगा। गूगल प्ले स्टोर से इसे 6MB आ में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से विभिन्न वर्गों को जोड़ा जाएगा और स्थानीय व प्रवासी भाईयों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। एप की कुछ प्रमुख सुविधाओं में शामिल हैं:

  1. मौसम विभाग का पल-पल की अपडेट – उपयोगकर्ताओं को क्षेत्रीय मौसम की नवीनतम जानकारी समय पर प्राप्त होगी।
  2. शिक्षा संबंधित खबरें – शिक्षा के क्षेत्र में होने वाली हर महत्वपूर्ण घटना और अपडेट से अवगत करवाया जाएगा।
  3. प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी – प्रशासनिक गतिविधियों और सरकारी निर्णयों पर निगरानी रखी जाएगी।
  4. राजनीतिक हलचल – प्रदेश और देश की राजनीति में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों पर खास फोकस रहेगा।

विशेष अभियान और मिशन

मारवाड़ी व्यूज़ के इस डिजिटल एप के साथ कुछ महत्वपूर्ण अभियान और मिशन भी जुड़े हुए हैं:

  1. काडो धुड़ मिशन 2024 – यह मिशन सामाजिक और आर्थिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
  2. गरीब के करीब मिशन 2020 – इस मिशन का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है।
  3. नशा मुक्ति जागरूकता मिशन – समाज में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना इस मिशन का मुख्य लक्ष्य है।
  4. साइबर क्राइम जागरूकता सफर: साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करना और उन्हें वास्तविक व सटीक जानकारी प्रदान करना इस मिशन का उद्देश्य है।

मारवाड़ी व्यूज़ का यह डिजिटल एप न केवल एक नई तकनीकी सुविधा है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव, रोजगार सृजन और जागरूकता के मिशनों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके माध्यम से नागरिकों को न केवल ताजातरीन सूचनाएं मिलेंगी बल्कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी यह एक प्रभावी साधन साबित होगा।

- विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे -

मारवाङी व्युज के Google Play Store के ङिजीटल एप का शुभारंभ वो *मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित अन्य नेताओ के हाथो से

👉 एप्प डाउनलोड करने के लिए लिंक: 👇 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.marwadiviews.m

आपके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद।

Share This Article
By Marwadi Views Digital News & Media Group
Follow:
राजस्थान का एक मात्र लोकल मारवाङी चैनल जिस पर हर खबर सकारात्मक एवं जनहित समस्याओ के साथ साथ शहरी मुद्दै की हर छोटी बङी खबर से आम जनता को रूबरू करना हमारा मुख्य उद्धैश्य है एवं स्थानीय भाषा को बङे स्तर तक पहुचाना सहित राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाना
Exit mobile version