भाजपा नेता हितेष ओझा भाजपा सदस्यता अभियान में निभा रहे अहम भूमिका

3 Min Read

आहोर विधानसभा के भाजपा नेता हितेष ओझा ने भाजपा सदस्यता अभियान के प्रथम चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए संगठन के मार्गदर्शन के अनुसार गांव-गांव, घर-घर, और बाजारों में जाकर भाजपा की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया और हजारों लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। ओझा ने अपने प्रयासों से प्रत्येक वर्ग के व्यस्क व्यक्तियों को भाजपा की विचारधारा के प्रति जागरूक कर संगठन में उनकी सक्रियता सुनिश्चित की है।

देश में चलाए जा रहे भाजपा सदस्यता अभियान के तहत ओझा ने मतदाताओं को संगठन की सदस्यता दिलाने के लिए हजारों लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि भाजपा एक बार फिर विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनने की दिशा में अग्रसर है और इस सदस्यता अभियान के माध्यम से देशहित में प्रत्येक जागरूक मतदाता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

भाजपा के सदस्य बनने के लिए कोई भी व्यस्क व्यक्ति संगठन द्वारा जारी 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर, आए हुए लिंक पर फॉर्म भरकर सदस्यता ग्रहण कर सकता है। भाजपा के सभी सक्रिय सदस्य और पदाधिकारी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और करोड़ों की संख्या में भाजपा के नए सदस्य बन रहे हैं।

हितेष ओझा के इस प्रयास ने आहोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सक्रियता को और अधिक सशक्त किया है और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है

भाजपा की सदस्यता लेने के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए जा सकते हैं:

- विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे -
Ad image
  1. मिस्ड कॉल के माध्यम से:
  • भाजपा की सदस्यता लेने के लिए आपको संगठन द्वारा जारी 8800002024 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देना होगा।
  • मिस्ड कॉल देने के बाद आपके पास एक लिंक प्राप्त होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरें और अपनी जानकारी दर्ज करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आप भाजपा के सदस्य बन जाएंगे।
  1. ऑनलाइन पंजीकरण:
  • भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सदस्यता फॉर्म भर सकते हैं।
  • वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि भरें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आपको सदस्यता की पुष्टि प्राप्त होगी।
  1. भाजपा के स्थानीय कार्यालय से संपर्क:
  • आप भाजपा के किसी भी स्थानीय कार्यालय में जाकर सदस्यता फॉर्म भर सकते हैं।
  • पार्टी के पदाधिकारी आपको सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे और पंजीकरण में मदद करेंगे।

इन माध्यमों से कोई भी व्यस्क भारतीय नागरिक भाजपा का
सदस्य बन सकता है और संगठन के साथ जुड़कर देशहित में अपना
योगदान दे सकता है

Share This Article
By Marwadi Views Digital News & Media Group
Follow:
राजस्थान का एक मात्र लोकल मारवाङी चैनल जिस पर हर खबर सकारात्मक एवं जनहित समस्याओ के साथ साथ शहरी मुद्दै की हर छोटी बङी खबर से आम जनता को रूबरू करना हमारा मुख्य उद्धैश्य है एवं स्थानीय भाषा को बङे स्तर तक पहुचाना सहित राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाना