भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर के सफलतम कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा कार्य

2 Min Read
  • जालौर, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर के सफलतम कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जालौर द्वारा सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं गौ माता को हरा चारा खिलाने का कार्य किया गया।
  • ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी ने कहा, “गत एक वर्ष में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गेदर के नेतृत्व में सराहनीय कार्य किया है।” उन्होंने चंपालाल गेदर को फोन पर सफलतम कार्यकाल की बधाई और शुभकामनाएं दीं। जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक वृक्षारोपण कराने और उनकी देखरेख करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा, “भिषण गर्मी और बढ़ते हुए तापमान से निजात पाने का सबसे प्रभावी तरीका वृक्षारोपण ही है।”
  • इस सेवा कार्य में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी, जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, भाजपा महामंत्री प्रकाश छाजेड़, नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, भुरसिंह देवकी, बाबूलाल मेघवाल, रवि सोलंकी, दिनेश महावर, जोगेश सेन, अचल सिंह परिहार, हीराराम देवासी, गोविंद गहलोत, मोहनलाल माली, छगन दास रामावत, धीरज सुंदेशा, कनीष चौधरी, लालाराम घांची समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और गौ माता को हरा चारा खिलाकर उनकी सेवा का संकल्प लिया। सभी ने इस पहल की सराहना की और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की प्रेरणा ली।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चंपालाल गेदर के नेतृत्व की सराहना की और आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।

Edit By – 8003064916
Share This Article
By Marwadi Views Digital News & Media Group
Follow:
राजस्थान का एक मात्र लोकल मारवाङी चैनल जिस पर हर खबर सकारात्मक एवं जनहित समस्याओ के साथ साथ शहरी मुद्दै की हर छोटी बङी खबर से आम जनता को रूबरू करना हमारा मुख्य उद्धैश्य है एवं स्थानीय भाषा को बङे स्तर तक पहुचाना सहित राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाना