सायला में मानव हॉस्पिटल का नवीन भवन का भव्य शुभारंभ

बड़ी राहतभरी खबर आई है

3 Min Read
सुर्खिया
  • गुजरात से बेहतर सुविधाएं
  • सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी

अब ईलाज के लिए गुजरात से बेहतर सुविधाएं यहाँ मिल सकेंगी।

  • सायला उपखंड क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहतभरी खबर आई है। सायला ब्लॉक के केन्द्र बिंदु पोषाणा सियावट में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से सुसज्जित और एक छत के नीचे तमाम बीमारियों के इलाज के लिए परिपूर्ण नवीन मानव हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हुआ। यह शुभारंभ संत गुलाबराम महाराज लुंबा की ढाणी, महंत उम्मेदगिरी महाराज मीठा मठ, महंत मंगलाईंनाथ महाराज सुराणा मठ, महंत विजयानंद महाराज शिवानंद मठ दादाल, संत रामदास महाराज श्रीराम आश्रम जीवाणा, संत दरगाराम महाराज राजाराम मंदिर केशवना और प्रवीण गिरी महाराज देता की सानिध्य में हुआ।

क्षेत्रवासियों को मिलेगा लाभ

  • इस अस्पताल के उद्घाटन के बाद पोषाणा सियावट के आसपास के गांवों के मरीजों को भीनमाल या गुजरात नहीं जाना पड़ेगा। मानव हॉस्पिटल में तमाम आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अस्पताल के डायरेक्टर अजयपाल सिंह ने बताया कि यहाँ हृदय एवं डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ईश्वर माली, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास पटेल, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भार्गव पटेल, मानसिक, मनोरोग और नशामुक्ति रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र आचार्य सहित ऑर्थोपेडिक सर्जन की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

विशेष सुविधाएं

इस अस्पताल की खासियत यह है कि तमाम विशेषज्ञ डॉक्टरों का निवास अस्पताल के ऊपर बने हुए क्वार्टर में ही है, जिससे राउंड द क्लॉक सर्विस उपलब्ध करवाई जा सके। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि अब ईलाज के लिए गुजरात से बेहतर सुविधाएं यहाँ मिल सकेंगी।

Edit By – 8003064916

मेहमानों का आभार

  • हकमाराम चौधरी, उम्मेदसिंह चंपावत, अजयपाल सिंह, मोटाराम चौधरी, सुजान चौधरी ने सभी मेहमानों का आभार जताया। इस मौके पर अनिरुद्ध सिंह पोषाणा, सीएचएमओ रमाशंकर भारती, सूरजपाल सिंह सुराणा, नाथूसिंह देता, परबत सिंह बालावत, तखतसिंह तालियाणा, दाड़म चंद जैन, डॉक्टर भुपेंद्र चौधरी, हड़मत सिंह उनडी, पन्नेसिंह पोषाणा, डीटीओ सुजानाराम चौधरी, डॉक्टर अंकेश चौधरी, डॉ. जुगमल चौधरी, डॉ. रामसिंह राजपुरोहित, डॉ. जितेंद्र सोलंकी, डॉ. बाबूलाल चौधरी, डॉ. दरगाराम चौधरी, वरदाराम देवासी, विजय चौधरी, रमेश देवासी, शंकर सुथार मिठड़ी, राधिका पटेल, दीपसिंह दुदवा, जीतू सोनी, ख्याति राठौड़, करन चौधरी, रामसिंह जीवाणा, आईआईटी टॉपर डूंगराराम चौधरी, तुलसाराम चौधरी जालमपुरा, छगनलाल सुथार, रेवाराम चौधरी, वेनाराम चौधरी, पीथाराम चौधरी समेत कई जने मौजूद थे।

Share This Article
By Marwadi Views Digital News & Media Group
Follow:
राजस्थान का एक मात्र लोकल मारवाङी चैनल जिस पर हर खबर सकारात्मक एवं जनहित समस्याओ के साथ साथ शहरी मुद्दै की हर छोटी बङी खबर से आम जनता को रूबरू करना हमारा मुख्य उद्धैश्य है एवं स्थानीय भाषा को बङे स्तर तक पहुचाना सहित राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाना