समर्पण सेवा संस्थान सांचौर द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ*

अध्यक्ष उर्मिला दर्जी

1 Min Read
सुर्खिया
  • समर्पण सेवा संस्थान सांचौर

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ*

समर्पण सेवा संस्थान सांचौर के संयुक्त तत्वावधान में आज गुरुवार को राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास, जालोर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत पेड़-पौधे लगाकर की गई। इस अभियान की प्रेरणा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा से मिली है। संस्थान ने चार हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

संस्थान की सचिव जोशना कुमारी ने सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने का आव्हान किया। अध्यक्ष उर्मिला दर्जी ने छात्राओं को पेड़-पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे देश में कोरोना जैसी भयंकर बीमारी आने का मुख्य कारण ऑक्सीजन की कमी है, इसलिए हमें मिलकर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उर्मिला दर्जी, निरमा कुमारी, पुष्पा कुमारी, देवी कुमारी, भावना कुमारी, हिना, रविना, और पुष्पा कुमारी सहित कई छात्राएं उपस्थित रहीं।

Om Dahiya 8003064916
Share This Article
By Marwadi Views Digital News & Media Group
Follow:
राजस्थान का एक मात्र लोकल मारवाङी चैनल जिस पर हर खबर सकारात्मक एवं जनहित समस्याओ के साथ साथ शहरी मुद्दै की हर छोटी बङी खबर से आम जनता को रूबरू करना हमारा मुख्य उद्धैश्य है एवं स्थानीय भाषा को बङे स्तर तक पहुचाना सहित राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाना