जालोर- अधिकमास में हिन्दू सेवा समिति द्वारा 13 अगस्त 2023 रविवार को आयेजित जालोर नगर परिक्रमा के सफल आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने संत-महात्माओं, जालोर के आसपास के गांवो एवं नगर में परिक्रमा आने का निमंत्रण दिया।
![WhatsApp Image 2023 08 10 at 5.56.01 PM](https://marwadiviews.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-10-at-5.56.01-PM-1024x461.jpeg)
हिन्दु सेवा समिति के अम्बालाल व्यास ने बताया पिपलेश्वर मठ के मठाधीश महन्त श्री रणछोड़ भारतीजी महाराज, मल्केश्वर मठ के महन्त सेवाभारतीजी महाराज, धुणिया मठ के महन्त सोमपुरीजी महाराज, आत्मानन्द आश्रम के ब्रह्मानन्दजी महाराज, हल्देश्वर महादेव के महन्त मोहननाथजी महाराज, चामुण्डा माताजी मन्दिर के महन्त पवनपुरीजी महाराज, वागेश्वरजी व कबीर आश्रम के महाराजजी सहित नगर के अन्य संत-महात्माओं को नगर परिक्रमा में आने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर समेलाराम माली, माणक गट्टानी, अर्जुनपुरी, मदनलाल माली, भीमाराम प्रजापत व प्रवीण त्रिवेदी सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
व्यास ने बताया कि समिति के देवेन्द्र शर्मा, मनीष गुप्ता, कैलाश लखारा, हनुमान सैन, आलोक सोनी, नितेश भटनागर व हिरालाल कंसारा सहित सदस्यो ने महेशपुरा, सामतीपुरा, सरूपुरा, बोकडा, देबावास, सराणा, पोणवा, ओडवाडा, नरसाणा, बिशनगढ, तिखी, पहाडपुरा,साफाडा, केशवना, रेवतडा, विराणा, सायला, रेवतड़ा, आलासन, बाकरा, बागरा, रेवत, डकातरा, भागली सहित जालोर नगर के विभिन्न स्थानों पर जाकर परिक्रमा मे आनें का आमंत्रण दिया।
![WhatsApp Image 2023 08 10 at 5.56.02 PM 1](https://marwadiviews.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-10-at-5.56.02-PM-1-1024x565.jpeg)